शूटिंग करते वक्त सेट पर बेहोश हुए एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने दिया हेल्थ अपडेट

Mithun Chakraborty falls ill on the sets of The Kashmir Files: शनिवार को खबर आई थी कि बॉलीवुड के डासिंग स्टार मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब हो गई है, उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई थी, जिसकी वजह से डॉक्टरों की एक टीम को मसूरी के होटल सवाई में जाना पड़ा था, जहां वो इस वक्त ठहरे हुए हैं। मालूम हो कि मिथुन इन दिनों वेबसीरीज 'कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files)' शूटिंग के लिए उत्तराखंड में डेरा जमाए हुए हैं।

पेट में हो रहा था दर्द लेकिन मिथुन ने जारी रखी शूटिंग

पेट में हो रहा था दर्द लेकिन मिथुन ने जारी रखी शूटिंग

जांच के बाद पता चला कि मिथुन को Food Poison हो गया है, उनके पेट में काफी दर्द हो रहा था, इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी लेकिन दर्द की वजह से वो थोड़ी देर के लिए सेट पर ही बेहोश हो गए। उनकी हेल्थ के बारे में बताते हुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि उस दिन मैं शूटिंग आगे नहीं करना चाहता था लेकिन मिथुन ने उनसे आखिरी सीन खत्म करने की गुजारिश की, जिसके कारण मैंने शूट शुरू कर दिया।

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने दिया हेल्थ अपडेट

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने दिया हेल्थ अपडेट

मिथुन की तारीफ करते हुए विवेक ने कहा कि ये उनका काम के प्रति समर्पण ही है, जिसके कारण वो उस दर्द में शूट कर रहे थे , जिस दर्द में एक आम आदमी ठीक से खड़ा भी नहीं हो सकता है। उन्होंने अपना एक्शन सीन बखूबी पूरा किया और मुझसे कहा कि तबीयत को लेकर परेशान ना हो। हालांकि शूट के बाद उनकी हालत खराब हो गई और वो थोड़ी देर के लिए बेहोश भी हो गए थे लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि ये कमजोरी के कारण हुआ है, चिंता की बात नहीं है, फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें बेडरेस्ट के लिए बोला है।

हर तरह के खतरे से बाहर हैं 'मिथुन दा'

हर तरह के खतरे से बाहर हैं 'मिथुन दा'

विवेक ने कहा कि वो चार दशकों में कभी भी काम करते वक्त बीमार नहीं पड़े इसलिए उन्हें अपनी तबीयत खराब होने पर शूट के रूक जाने का बुरा लग रहा था। फिलहाल 90 प्रतिशत वेबसीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है और मिथुन दा की स्थिति पहले से ठीक है, हालत में उनके सुधार है और वो अब किसी भी तरह के खतरे से बाहर हैं।

हिंदी सिनेमा के डांस आईकॉन हैं मिथुन चक्रवर्ती

हिंदी सिनेमा के डांस आईकॉन हैं मिथुन चक्रवर्ती

मालूम हो कि हिंदी सिनेमा के डांस आईकॉन कहे जाने वाले मिथुन इन दिनों वो वेबसीरीज में व्यस्त हैं, वो इससे पहले साल 2019 में फिल्म 'द ताशकंत फाइल्स' में श्वेता बासू और नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आए थे।

350 से ज्यादा फिल्में की हैं मिथुन चक्रवर्ती ने

हिंदी, बंगाली, उडि़या, भोजपुरी, तेलुगु और पंजाबी भाषाओं में काम कर चुके मिथुन ने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्में की हैं। मुझे इंसाफ चाहिए (1983), प्यार झुकता नहीं (1985), स्वर्ग से सुन्दर (1986), प्यार का मंदिर (1988) ,वांटेड (1983), बॉक्सर (1984), जागीर (1984), जाल (1986), वतन के रखवाले (1987), कमांडो (1988), वक्त की आवाज़ (1988), गुरु (1989), मुजरिम (1989) और दुश्मन उनकी यादगार फिल्में हैं। फिलहाल इनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+