RPF ने 1416 लोगों की बचाई जान, 17000 से अधिक खोए हुए बच्चों को परिवारों से मिलाया, जानें मिशन जीवन रक्षा

Mission Jeevan Raksha: रेलवे सुरक्षा बल ने मिशन जीवन रक्षा के तहत हजारों लोगों की जान बचाई। साथ ही हजारों खोए हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया।

मिशन जीवन रक्षा

Mission Jeevan Raksha: लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने में भारतीय रेलवे का बड़ा योगदान है। ट्रेन के जरिए लोग काफी संख्या में अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल हमेशा तैयार रहते हैं। इस बीच रेलवे ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक आरपीएफ कर्मचारी एक बुजुर्ग यात्री की जान बचा रहे हैं।

वहीं, इस बीच रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा कि मिशन जीवन रक्षा के तहत हजारों लोगों की जान बचाई गई है। साथ ही कहा कि मिशन जीवन रक्षा रेल यात्रियों की सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर है।

मिशन जीवन रक्षा

मिशन जीवन रक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने वर्ष 2022-23 के दौरान 1416 लोगों की जान बचाई है। जिसमें 873 पुरुष और 543 महिला शामिल है। आरपीएफ ने इन लोगों को रेलवे प्लेटफॉर्म व ट्रेन में जान बचाई है।

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते

रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत वर्ष 2022-23 के दौरान 17 हजार से अधिक खोए हुए बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया।

Recommended Video

    Indian Railway Act : Railway Rules में Platform Ticket जरूरी क्यों, कब हुई शुरुआत? | वनइंडिया हिंदी

    ऑपरेशन मातृशक्ति

    वहीं, ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत आरपीएफ ने वर्ष 2022-23 के दौरान ट्रेन में 158 और रेलवे परिसर में 220 महिलाओं की प्रसव में मदद की।

    यह भी पढ़ें- Indian Railway: यूपी, बिहार व राजस्थान के यात्रियों को इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचलन से मिलेगी राहत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+