Mission Gaganyaan: गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट 21 अक्टूबर को, जानें क्यों अहम है ये टेस्ट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को मिशन गगनयान को लेकर एक अपडेट शेयर किया है। इसरो ने कहा कि इसकी टीवी-डी1 टेस्ट फ्लाइट शनिवार सुबह के लिए निर्धारित की गई है।
इसरो ने एक्स प्लेटफॉर्म (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि, "टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर 2023 को सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच एसडीएससी-एसएचएआर श्रीहरिकोटा से शेड्यूल की गई है। इसके बाद तीन और टेस्ट फ्लाइट भेजी जाएंगी। जिसकी जानकारी ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार को दी थी।

21 अक्टूबर को पहली टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइट (TV-D1) के बाद हमने D2, D3 और D4 की प्लानिंग की गई है। इस टेस्ट में क्रू मॉड्यूल को आउटर स्पेस में लॉन्च करना, पृथ्वी पर वापस लाना और बंगाल की खाड़ी में टचडाउन के बाद इसे रिकवर करना शामिल है। क्रू मॉड्यूल गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को आउटर स्पेस में ले जाएगा।
इसरो के अनुसार, क्रू मॉड्यूल (सीएम) वह जगह है जहां गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को दबाव वाली पृथ्वी जैसी वायुमंडलीय स्थिति में रखा जाता है। इसरो ने अगले साल की शुरुआत में गगनयान मिशन का पहला अनमैन्ड मिशन प्लान किया है। अनमैन्ड मिशन के सफल होने के बाद मैन्ड मिशन होगा, जिसमें इंसान स्पेस में जाएंगे।
वहीं दूसरी ओर गगनयान मिशन के लिए, जिन चार अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया गया है। वे बेंगलुरु में अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण सुविधा में चालक दल प्रशिक्षण और गगनयान मिशन-विशिष्ट प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं।
बता दें कि गगनयान मिशन में 3 दिनों के लिए 3 सदस्यों के दल को 400 KM ऊपर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। इसके बाद क्रू मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से समुद्र में लैंड कराया जाएगा। अगर भारत अपने मिशन में कामयाब रहा तो वो ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। अभी तक यह उपलब्धि सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन हासिल कर पाए हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications