कोरोना संकट में प्रज्ञा ठाकुर के 'गुमशुदगी पोस्‍टर' पर बीजेपी ने कहा- लापता नहीं, AIIMS में भर्ती हैं

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में कोरोना संकट के बीच पोस्‍टर पॉलिटिक्‍स शुरू हो गई है। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के गुमशुदगी के पोस्‍टर पूरे शहर में लगाए गए है। पोस्टर पर प्रज्ञा ठाकुर की तस्वीर के साथ लिखा है, 'गुमशुदा की तलाश'। कोरोना महामारी में भोपाल की जनता परेशान। सांसद प्रज्ञा ठाकुर कहां लापता?' आपको बता दें कि इस पूरे कोरोना संकट में सांसद प्रज्ञा ठाकुर अब तक जनता के सामने नहीं आई हैं। अब मध्‍य प्रदेश बीजेपी की तरफ से इसपर सफाई दी गई है। बीजेपी प्रवक्‍ता ने बताया है कि कैंसर और आंख की इलाज के लिए प्रज्ञा ठाकुर AIIMS में भर्ती हैं।

कोरोना संकट में प्रज्ञा ठाकुर के गुमशुदगी पोस्‍टर पर बीजेपी ने कहा- लापता नहीं, AIIMS में भर्ती हैं

इस बीच, सांसद प्रज्ञा ने वीडियों कॉल के माध्यम से सहकार भारती द्वारा बैरागढ़ चिचली क्षेत्र में संचालित चलित अस्पताल सेवा शुरू की। सहकार भारती के पदाधिकारी उमाकांत दीक्षित ने दावा किया कि प्रज्ञा लापता नहीं हैं बल्कि दिल्ली के एक अस्पताल में हैं और स्वस्थ्य नहीं हैं। दीक्षित ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर फोन पर लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क में हैं और लॉकडाउन में परेशान प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ भोपाल से विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इन पोस्टरों का समर्थन करते हुए कहा कि इस संकट के समय में लोगों को अपनी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बारे में जानने का हक है। शर्मा ने दावा किया कि पिछले लोकसभा चुनाव में प्रज्ञा ठाकुर से 3.60 लाख मतों से पराजित होने के बाद भी कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह लॉकडाउन के दौरान शहर में रहकर लोगों की हर संभव सहायता कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+