फिर बढ़ीं कमलनाथ सरकार की मुश्किलें, कांग्रेस MLA हरदीप डंग ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसी बीच सुवासरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डंग ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कमलनाथ और विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति को भेज दिया है। इस इस्तीफे में उन्होंने अपनी कई परेशानियों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि मंत्रियों और खासकर सीएम की ओर से उपेक्षा से परेशान होकर वे ये कदम उठा रहे हैं।

Missing Madhya Pradesh Congress MLA Hardeep Singh Dang Resigns From Assembly

कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में सरकार के मंत्रियों की उपेक्षा को लेकर शिकायत की है। डंग ने लिखा है, 'जब से सरकार बनी है तब से आज तक आपके (मुख्यमंत्री जी) और मंत्रियों द्वारा लगातार मेरी उपेक्षा विधानसभा एवं संसदीय क्षेत्र में की जा रही है। वर्तमान में जितने भी मंत्री हैं, उनमें से कोई भी मेरे कार्य करने को तैयार नहीं है और दलालों एवं भ्रष्टाचारियों के छोटे से लेकर बड़े से बड़े काम किए जा रहे हैं।

हरदीप सिंह डंग ने अपने इस्तीफे में यह भी लिखा है कि वे किसी 'गुट' के नहीं हैं, इसलिए उनकी उपेक्षा की जा रही है। डंग ने इस्तीफे में लिखा है, 'मैं मानता हूं कि मैं एक छोटा व्यक्ति हूं। मेरी गलती रही कि मैं ना तो कमलनाथ जी, ना ही दिग्विजय सिंह जी, ना ही सिंधिया जी के गुट का हूं। मैं सिर्फ कांग्रेस का रहा हूं, इसलिए मुझे इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरदीप सिंह डंग उन चार विधायकों में शामिल हैं, जिनको बेंगलुरु ले जाए जाने की बात कही जा रही है।

इससे पहले मंगलवार देर रात राजनीतिक ड्रामा उस वक्त शुरू हुआ, जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस, बीएसपी और एसपी के कुल नौ विधायक अचानक गायब हो गए। इनमें से पांच विधायकों को बुधवार देर रात भोपाल लाया गया। हालांकि, चार विधायक अभी भी लापता बताए जा रहे हैँ। कांग्रेस के बिसाहूलाल, हरदीप सिंह डंग, रघुराज कंसाना और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा शामिल हैं। उधर भोपाल के टीटी नगर पुलिस स्टेशन में बिसाहूलाल सिंह के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी जा रही है। वह तीन दिनों से लापता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+