मिल गए 4 महीने से गायब कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, वीडियो पोस्ट करके कही मानसिक शोषण की बात

Recommended Video

    Family Time With Kapil: Siddharth Sagar REACTS on his MISSING reports; Watch Video | FilmiBeat

    नई दिल्ली। पिछले 4 महीने से गायब चल रहे कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर मिल गए हैं और फिलहाल वो जहां भी हैं, ठीक से हैं। इस बाता का खुलासा खुद सिद्धार्थ ने किया है, सिद्धार्थ ने अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ ने कहा है किवो पिछले काफी वक्त से मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे थे, उन पर काफी कुछ गुजरी है लेकिन कुछ अच्छे लोगों की मदद की वजह से वो सही सलामत हैं, जिसके वो शुक्रगुजार हैं। अपने लापता होने की खबरें वायरल होने पर मैं ये वीडियो पोस्ट कर रहा हूं।

    मेरा मानसिक शोषण हुआ है...

    मेरा मानसिक शोषण हुआ है...

    सिद्धार्थ ने कहा कि मैं यह नहीं बता सकता हूं कि मैं कहां हूं लेकिन जहां भी हूं, ठीक हूं, मैं एक-दो दिन में मीडिया के सामने आऊंगा और फिर अपनी आपबीती आप लोगों से कहूंगा। मैं बस अभी इतना बोल सकता हूं कि फिलहाल मैं ठीक हूं। मेरा मानसिक तौर पर उनका काफी शोषण हुआ है।

    'द कपिल शर्मा शो'

    गौरतलब है कि 'द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी क्लासेज' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके एक्टर सिद्धार्थ सागर चार महीने से लापता थे। सिद्धार्थ के अचानक यूं लापता होने से उनके साथी काफी परेशान थे।

    दोस्त सोमी सक्सेना

    दोस्त सोमी सक्सेना

    उनके गायब होने का खुलासा सिद्धार्थ की दोस्त सोमी सक्सेना के सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि आप लोगों को याद है सिद्धार्थ सागर उर्फ सेल्फी मौसी उर्फ नसीर, ये शख्स पिछले 4 महीनों से लापता है, ये अंतिम बार 18 नवंबर 2017 को दिखा था।

    'सेल्फी मौसी' और 'नसीर'

    'सेल्फी मौसी' और 'नसीर'

    गौरतलब है कि सिद्धार्थ सागर 'सेल्फी मौसी' और 'नसीर' जैसे नामों से टीवी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। सिद्धार्थ को 'कॉमेडी सर्कस', 'कॉमेडी सर्कस- चिंकपोकली टू चाइना', 'छोटे मियां बड़े मियां', 'लाफ्टर के फटके', और 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे' जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+