जिस सवाल का जवाब देकर Miss World बनीं मानुषी छिल्लर,उसका जवाब उन्होंने यहां से चुराया!
Recommended Video

नई दिल्ली। भारत की मानुषी छिल्लर ने विश्व सुंदरी 2017 का खिताब जीत लिया है। हरियाणा की रहने वाली मानुषी ने फाइनल राउंड में जजों के सवालों का ऐसा जवाब दिया कि सब दंग रह गए। मानुषी की खूबसूरती के साथ-साथ उनके इस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड बना दिया, लेकिन उन्होंने जो जवाब दिया वो उनका खुद का नहीं था। उन्होंने उस जवाब को कहीं और से कॉपी की है। मानुषी छिल्लर के उस सवाल का जवाब अब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि जिस सवाल का जवाब देकर मानुषी विश्व सुंदरी बन गई उस जवाब को पहले भी एक सुंदरी दे चुकी है। मानुषी का जवाब पूर्व सुंदरी के जवाब में मिलता-जुलता है।

कौन सा था सवाल
मिस वर्ल्ड 2017 के आखिरी राउंड में मानुषी से जजों ने पूछा कि किस प्रोफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? मानुषी ने जजों ने इस सवाल का जो जवाब दिया उसे सुनकर जज काफी प्रभावित हो गए। इस सवाल के जवाब में मानुषी ने कहा कि एक मां को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए। वो सबसे ज्यादा सैलरी डिसर्व करती है। ये सैलरी उन्हें पैसों के तौर पर नहीं बल्कि ढेर सारे प्यार और सम्मान के रूप में मिलनी चाहिए।

पहले भी दिया जा चुका है जवाब
आपको बता दें कि जिस सवाल का जवाब देकर मानुषी विश्व सुंदरी बन गई उनसे पहले ये जवाब श्रीलंका की दुशेनी सिल्वा दे चुकी है। दुशेनी सिल्वा से ये सवाल मिस वर्ल्ड के लिए टॉप 40 में चुने जाने के लिए पूछा गया था। 24 साल की दुशेनी सिल्वा ने भी जजों के सवालों का यही जवाब दिया था। फाइनल राउंड में जब मानुषी के सामने यहीं सवाल आया तो उन्होंने यहीं जवाब दिया।

कौन है मानुषी छिल्लर
मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं। फाइनल में मानुषी से पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों। मानुषी ने कई देशों से आईं 108 सुंदरियों की स्पर्धा में अव्वल आकर यह अहम उपलब्धि हासिल की है। मानुषी हरियाणा के सोनीपत से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। मानुषी पीजीआई एमएस रोहतक से पास आउट हैं। मानुषी छिल्लर शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications