पीएम मोदी से मिलीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, कही अपने मन की बात

पीएम मोदी से मिलीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, कही अपने मन की बात

नई दिल्ली। मिस वर्ल्‍ड 2017 का ताज जीतने के बाद भारत लौंटी मानुषी छिल्‍लर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की है। मानुषी ने पीएम से मुलाकात से पहले कहा कि वो पीएम से मिलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। छिल्लर ने कहा कि वो पीएम मोदी की फैन हैं और पीएम उनके लिए एक मोटिवेशनल शख्स रहे हैं। छिल्लर ने आज पीएम से मुलाकात की है। आपको बता दें कि 17 साल बाद हरियाणा की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब भारत लेकर आई हैं।

आमिर खान के साथ काम करने की ख्वाहिश

आमिर खान के साथ काम करने की ख्वाहिश

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए मानुषी ने बॉलीवुड में जाने के सवाल का टाल दिया, लेकिन फिल्मों में काम करने के बारे में उनका कहना था, ''अगर मौका मिलता है तो वो आमिर खान के साथ काम करना चाहेंगी। क्योंकि आमिर खान की फिल्मों में एक मैसेज होता है वहीं दीपिका पादुकोण पर पूछे गए सवाल के बारे में मानुषी छिल्लर ने कहा कि हम भारतीय महिलाओं में एक बात कॉमन है कि हमें सताया नहीं जा सकता। मुझे लगता है हम हर तरह की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। हमें ये नहीं लगता है कि हमारा समाज महिला फ्रेंडली है बल्कि हर कोई अपना एक अलग ही उदारहण ही पेश करती है और महिलाओं को हौसला देती है।''

 शरीर की नहीं दिल की खूबसूरती असली

शरीर की नहीं दिल की खूबसूरती असली

मानुषी मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी ने कहा कि ये फिजिकल ब्यूटी के बारे में नहीं है। पूर्व मिस वर्ल्ड एक भाषण का जिक्र करते हुए मानुषी ने कहा कि हम सभी एक किताब की तरह हैं लेकिन हर किसी की अलग-अलग कहानी है।

इस सवाल का जवाब देकर बनीं मिस वर्ल्ड

इस सवाल का जवाब देकर बनीं मिस वर्ल्ड

हरियाणा की रहने वाली मानुषी ने फाइनल राउंड में जजों के सवालों का ऐसा जवाब दिया कि सब दंग रह गए। मानुषी की खूबसूरती के साथ-साथ उनके इस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड बना दिया। मिस वर्ल्ड 2017 के आखिरी राउंड में मानुषी से जजों ने पूछा कि किस प्रोफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? मानुषी ने जजों ने इस सवाल का जो जवाब दिया उसे सुनकर जज काफी प्रभावित हो गए। इस सवाल के जवाब में मानुषी ने कहा कि एक मां को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए। वो सबसे ज्यादा सैलरी डिसर्व करती है। ये सैलरी उन्हें पैसों के तौर पर नहीं बल्कि ढेर सारे प्यार और सम्मान के रूप में मिलनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+