लखनऊ: एसिड अटैक पीड़ितों मे मिली मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन एना
एना मारिया का कहना है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। एना ने कहा कि एसिड अटैक लंदन में भी होता है
नई दिल्ली। भारत आई मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन एना मारिया बर्डजी ने उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एसिड अटैक पीड़ितों से मुलाकात की। लखनऊ की शीरोज कैफे में पहुंचकर एना मारिया ने एसिड अटैक पीड़ितों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान एना ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ पंजाबी गानों पर जमकर नाचा और मौज मस्ती की।

इससे पहले उन्होंने ताज नगर आगरा में शीरोज के कैफे में शिरकत की थी। एना मारिया का कहना है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। एना ने कहा कि एसिड अटैक लंदन में भी होता है लेकिन यहां ज्यादा है। भारत मेरा पसंदीदा देश है। यहां के लोग बहुत खुश रहते हैं जबकि लंदन में ऐसा नहीं है।

एना ने कहा कि मैंने हिंदुस्तान को एक चीयरफुल देश पाया है जबकि ब्रिटेन में ऐसा नहीं है। वहां लोग कम्युनिटी बना के रहते हैं जबकि इंडिया में ऐसा नहीं है। लखनऊ में एना मारिया ने कहा कि कुछ पागल किस्म के लोग होते हैं जो महिलाओं से बदला लेने के लिए उन पर तेजाब डाल देते हैं। इस क्राइम को रोकना चाहिए और जिनके साथ ये हो चूका है उनका हौसला बढ़ाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications