#KulbhushanJadhav: कुलभूषण जाधव पर सुषमा स्वराज के बयान पर किसने क्या-क्या कहा?

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ जिस तरह का व्यवहार पाकिस्तान ने किया है, उसे लेकर इस वक्त पूरे भारत में गुस्सा और आक्रोश है। संसद से लेकर सड़क तक पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। ये तल्खी उस वक्त और भी बढ़ गई जिस वक्त भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मुद्दे पर गुरूवार को संसद में बयान दिया, अपने संबोधन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कुलभूषण जाधव के परिवार की मुलाकात राजनयिक कोशिशों से हुई थी लेकिन पाकिस्तान ने जो हरकत की है, उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम ही है।

विधवा की तरह पेश किया गया

विधवा की तरह पेश किया गया

सुषमा ने जमकर पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा कि जाधव की मां और पत्नी से मुलाकात को पाकिस्तान ने प्रोपेगेंडा बना दिया। जाधव की मां और बीवी को जाधव के सामने एक विधवा की तरह पेश किया गया।

चूड़ी, बिंदी, मंदलसूत्र और कपड़े

चूड़ी, बिंदी, मंदलसूत्र और कपड़े

उनकी चूड़ी, बिंदी, मंगलसूत्र और कपड़े सब उतरवा लिए गए, मां को इस रूप में देखकर जाधव के मुंह से पहला शब्द निकला कि 'क्या मां , बाबा ठीक हैं' क्योंकि जैसे ही उसने मां को बिना मंगलसूत्र और चूड़ी के देखा उसे शक हुआ कि कहीं कुछ अशुभ ना हो गया हो।

बेअदबी की इंतहा

बेअदबी की इंतहा

सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की पत्नी की उतरवाई गई जूतियां फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी हैं, उसने बेअदबी की इंतहा पार कर दी है। सुषमा के बयान के बाद कांग्रेस ने भी पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जाधव पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो झूठे और फर्जी हैं, पाकिस्तान में कोई लोकतंत्र नहीं है, हम पाकिस्तान को अच्छी तरीके से जानते हैं, जाधव की मां-पत्नी के साथ जो भी हुआ है, वो अपमान पूरा देश का है और इसका जवाब हर हालत में पाकिस्तान को देना होगा।

शिवसेना के अरविंद सावंत

शिवसेना के अरविंद सावंत

इससे पहले शिवसेना के अरविंद सावंत ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय अदालत के दबाव में पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के परिवार को उनसे मिलने की इजाजत तो दे दी लेकिन जाधव की मां और पत्नी के साथ जिस तरह की बदसलूकी उसने की, उसकी कड़ी भर्त्सना की जानी चाहिए।

जाधव की मां और पत्नी

जाधव की मां और पत्नी

गौरतलब है कि परिवार के करीबी ने बताया कि जाधव से मुलाकात के बाद भारत वापस लौटीं जाधव की मां और पत्नी अब पहले की तुलना में कहीं और दुखी हैं। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है लिहाजा हम इस पर कुछ बोल नहीं सकते हैं, इस पूरे मामले पर भारत सरकार की नजर है, अगर हम कुछ भी बोलते हैं तो वह सरकार की प्रक्रिया को बाधित कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+