मीसा, तेज या तेजस्वी..उपमुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार चुनाव में महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत क बाद राजनीति गलीचों मे कौन बनेगा उपमुख्यमंत्री को लेकर अटकले तेज हो गई है। सुत्रों और विशेषज्ञ का कहना है कि यह पद राजद के झोली में जाएगी।
Pics: फटाफट अंदाज में देखें बिहार चुनाव के परिणाम
और इसको लेकर लालू यादव की बेटी मीसा भारती, तेज यादव और तेजस्वी के बीच चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है जो डिप्टी सीएम बनेगा वो ही लालू का उत्तराधिकारी भी होगा।
मीसा,तेज या तेजस्वी..उपमुख्यमंत्री कौन?
आपको बताते चले कि इस विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राजद की अहम भूमिका के मद्देजनर उपमुख्यमंत्री की कुर्सी राजद के खाते में जाने की उम्मीद है। अगर मीसा,तेज या तेजस्वी को यह पद नहीं दिया गया, तो लालू प्रसाद इसे अपने किसी विश्वस्त नेता को ही देंगे।
नीतीश तो सीएम लेकिन डिप्टी सीएम लालू की पार्टी का!
गौरतलब हो कि मीसा भारती 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के रामकृपाल यादव से हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव के दौरान वे राजद की स्टार कैंपेनर थी। वहीं तेजस्वी यादव और तेजप्रताप इस बार राघोपुर और महुआसे चुनाव जीत चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications