आईएनएस विराट पर लगी आग, एक नाविक की मौत

पणजी। गोवा में एयरक्राफ्ट कैरियर वॉरशिप आईएनएस विराट के एक ब्‍वॉयलर रूम में रविवार को मामूली आग लग गई। इंडियन नेवी के स्‍पोक्‍सपर्सन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शिप के एक ब्वॉयलर रूम में रविवार दोपहर बाद 'मामूली आग' लगने की घटना हुई।

ins-viraat-fire

उन्होंने दावा किया कि इस पर तुरंत ही काबू पा लिया गया, लेकिन आग पर काबू पाने के दौरान चार नाविक घायल हो गए। इनमें से ही एक चीफ इंजीनियर (मैकेनिक) आशु सिंह की हालत धुएं के कारण गंभीर थी।

सर्विस से रिटायर होने वाली वॉरशिप आईएनएस विराट से जुड़े तथ्य

उन्हें गोवा के नेवी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस हादसे की जांच जारी है।

आईएनएस विराट के जल्द ही मुंबई लौटने की उम्मीद है। आईएनएस विराट को जल्द ही सेवा से हटाया जाने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+