लाहौर में तोड़ी गई रणजीत सिंह की प्रतिमा, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा- ये परेशान करने वाली खबर

नई दिल्ली, अगस्त 17। पाकिस्तान में हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर पर हमले के बाद महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर भारत में पाकिस्तान के प्रति लोगों के अंदर गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है, "हमने आज लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़े जाने के बारे में मीडिया में परेशान करने वाली खबरें देखी हैं। 2019 में अनावरण के बाद से मूर्ति को तोड़े जाने की ये तीसरी घटना है।"

MEA

कुछ दिन पहले हिंदुओं के मंदिर पर हुआ था पथराव

अरिंदम बागची ने आगे कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इनमें समुदाय के पूजा स्थलों, उनकी सांस्कृतिक विरासत और उनकी निजी संपत्ति पर हमले की घटनाएं शामिल हैं। आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान के रहीम यार खान में हिंदुओं के मंदिर पर हमला हुआ था। स्थानीय लोगों ने मंदिर के अंदर घुसकर ईंट-पत्थरों से हमला किया था।

लाहौर में तोड़ी गई रणजीत सिंह की मूर्ती

आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व शासक महाराजा रणजीत सिंह की पाकिस्तान के लाहौर किले में लगी मूर्ति को फिर से तोड़ दिया गया। पाकिस्तान के तहरीक-ए-लब्बैक कट्‌टरपंथी संगठन के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक शख्स को इस मामले में हिरासत में लिया है। वहीं हमलावरों का कहना है कि उनके देश में सिख सम्राट की मूर्ति खड़ी करना धर्म के खिलाफ है। महाराजा रणजीत सिंह की ये मूर्ती 9 फीट ऊंची थी। इसी मूर्ति को इससे पहले 2 बार तोड़ा जा चुका है।

केंद्रीय मंत्रियों ने की घटना की निंदा

मूर्ती तोड़े जाने की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और ज्योतिरादित्या सिंधिया ने भी नाराजगी जाहिर की है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत के महान एकीकरणकर्ता की मूर्ती को तोड़े जाना बर्दाश्त से बाहर है। इस घटना की कड़ी निंदा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी मुल्क में कट्टरपंथी विचारधाराओं को कितना बल मिलता है, ये घटना उस बात का सबूत है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि लाहौर में रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ने की घटना से पता चलता है कि राष्ट्र विरोधी ताकतें असहिष्णुता और अशांति को फैलाने और हमारे अतीत को मिटाने की ओर बढ़ रही हैं। इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।


घटना पर जेपी नड्डा ने भी जताई नाराजगी

इस घटना को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति पर हमला होते देख बहुत दुख हुआ है। पाकिस्तान के अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, जो शर्मनाक है। जेपी नड्डा ने कहा है कि क्या पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ ऐसी घटनाएं किसी की मिलीभगत से हो रही हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+