गृह मंत्रालय ने कहा- बैंक, पोस्ट ऑफिस को दें अतिरिक्त सुरक्षा

गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है।

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि सभी एटीएम, बैंक, पोस्ट ऑफिस, बैंको और नकदी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम किया जाए।

कहा गया कि प्रतिदिन के सुरक्षा गार्ड्स के अलावा बैंकों में पुलिस फोर्स तैनात किया जाए। इस एडवाईजरी के बाद़़ हंगामे, ज्यादा भीड़ से बचने और आसान लेने देन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगी।

इस दौरान कई बैंकों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की।

bank

मोदी ने की थी घोषणा

बता दें कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 500-1,000 के नोट अवैध माने जाएंगे। उनका कहना था कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कालेधन और आतंकियों की फंडिंग पर रोक लगाई जा सके।

उन्होंने जनता से अपील की थी कि वो शुचिता के इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराएं। हालांकि उनके इस फैसले का विपक्ष बड़े स्तर पर विरोध कर रहा है।

इन्हें हो रही है दिक्कत

बकौल विपक्ष सरकार के इस फैसले से गरीबों, किसानों और गृहणियों को काफी दिक्कत हो रही है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार 500-1,000 के नोट अगले 50 दिन तक बदले जाएंगे साथ ही अपील की गई है कि जनता धैर्य रखे।

शुक्रवार दोपहर राहुल गांधी संसद मार्ग स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे और अपने 4,000 के नोट बदलवाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+