मोदी कैबिनेट के वे पांच मंत्री जिनकी पीएम मोदी ने की छुट्टी
नई दिल्ली। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया। नवंबर 2014 के बाद यह दूसरा मौका था जब पीएम मोदी के कैबिनेट का विस्तार हुआ है। इस नए कैबिनेट विस्तार में जहां 19 मंत्रियों को जगह मिली तो वहीं पांच ऐसे मंत्री रहे जिनकी कुर्सी भी गई।

ये 19 नए मंत्री 10 अलग-अलग राज्यों से आते हैं और कैबिनेट विस्तार से लग रहा था कि पीएम मोदी ने यूपी और उत्तराखंड के चुनावों को भी दिमाग में रखा है। जिन मंत्रियों की कुर्सी गई है उनके नाम इस तरह से हैं।
- निहाल चंद मेघवाल जो कि उर्वरक और रसायन मंत्री थे उन्हें कैबिनेट से हटा दिया गया है।
- मेघवाल को एक रेप केस में सम्मन मिला हुआ है।
- मानव संसाधन राज्य मंत्री राम शंकर कठेरिया को भी नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।
- वहीं जल संसाधन मंत्री सांवर लाल जाट की भी छुट्टी कर दी गई है।
- जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री मनसुख डी वस्वा की भी विदाई।
- कृषि राज्य मंत्री एमके कुंदरिया को भी पीएम मोदी ने हटा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications