गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट करके दी जानकारी

नई दिल्ली, 06: देशभर में कोरोना वायरस के प्रसार में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। दिल्ली और मुंबई कोरोना के मामलों भारी उछाल आया है। इसी बीच गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर आज शाम समीक्षा बैठक करेंगे।

Minister of State for Home Affairs, Nityanand Rai tests positive for COVID 19

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को पूरी तरह आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आए लोगों से निवेदन है कि सतर्कता बरतते हुए जरूरी कदम उठाएं। देश में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड, गुजरात में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इन्हें स्टेट ऑफ कंसर्न की कैटेगरी में रखा है।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90,928 नए मामले आए, 19,206 रिकवरी हुईं और 325 लोगों की कोरोना से मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अब तक मिले कुल मामलों में से सिर्फ 0.61 फीसदी ही एक्टिव केस हैं। साथ ही बीते 24 घंटे की बात करें तो एक्टिव केस में 42,174 मरीज बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना वायरस की रफ्तार तेज होने से रोजाना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.18 फीसदी हो गई है।

देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 797 और 465 मामले हैं। ओमिक्रोन के 2,630 मरीज़ों में से 995 मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+