अनुप्रिया पटेल के मंत्रालय के अधिकारी एक के बाद एक क्यों दे रहें इस्तीफा?
अनुप्रिया पटेल के मंत्रालय के अधिकारी क्यों दे रहें इस्तीफा?
नई दिल्ली। केंद्र सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के ऑफिस से एक और इस्तीफा हुआ है। अनुप्रिया के स्टाफ में कस्टम सर्विस ऑफिसर प्रतिमा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। प्रतिमा अनुप्रिया पटेल की निजी सचिव थीं। मंत्री के स्टाफ से निजी अतिरिक्त सचिव जितेंदर सिंह के बाद प्रतिमा का इस्तीफा हुआ है। कहा जा रहा है कि काम के दबाव के चलते ये इस्तीफे हुए हैं।

इस मामले को लेकर आधाकारिक तौर पर तो कुछ सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि मंत्री के उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लगातार अफसरों के चक्कर लगवाती हैं, जिसके चलते अधिकारियों के इस्तीफे हुए हैं। मंत्री के साथ काम करने को जिस तरह से अधिकारी तैयार नहीं हैं, वो चर्चा में बना हुआ है।
अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल इससे पहले पिछले दिनों पिछड़ा वर्ग मंत्रालय बनाने की मांग को लेकर चर्चा में आई थीं। उनका कहना है कि पिछड़ों को आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है इसलिए पिछड़ों के लिए अलग मंत्रालय बने।












Click it and Unblock the Notifications