सर्दी से ठिठुर रही है दिल्ली तो वहीं श्रीनगर में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा -7.8 डिग्री

Weather Updates: उत्तर भारत का हर राज्य इस वक्त कड़कड़ाती सर्दी में ठिुठर रहा है। बारिश, कोहरा और शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने यूपी पंजाब समेत पांच राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, हरियाणा में 1.4 डिग्री सेल्सियस, पंजाब (अमृतसर) में 3.5 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान में 0.2 डिग्री सेल्सियस (गंगानगर), यूपी (बरेली) में 3.8 डिग्री सेल्सियस, एमपी में 3.8 डिग्री सेल्सियस (उमरिया) और बिहार (पटना) में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi -NCR में कड़ाके की ठंड, शीतलहर को लेकर Orange Alert जारी । वनइंडिया हिंदी
    बहुत सता रही है दिल्ली की सर्दी

    बहुत सता रही है दिल्ली की सर्दी

    आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में कल तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। यानी कि आने वाले तीन दिनों में अब उत्तर भारत के कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है।

    बारिश की आशंका

    तो वहीं मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले तीन दिन तक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में तेज तूफान के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की है। कर्नाटक के कई शहरों में आज बादल छाए हुए हैं और हल्की-हल्की बारिश हो रही है।

    श्रीनगर में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा -7.8 डिग्री

    श्रीनगर में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा -7.8 डिग्री

    तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के केलांग और काल्पा में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है तो वहीं कश्मीर में डल झील जम चुकी है और श्रीनगर में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए यहां कल -7.8 डिग्री तक पहुंचा पारा पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी का दौर यूं ही जारी रहेगा और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

     शीत लहर का सामना करना पड़ेगा

    शीत लहर का सामना करना पड़ेगा

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन तमिलनाडु- में बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर भारत को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं अगले 3 दिन नार्थ इंडिया के कई राज्य कोहरे और बर्फीली हवाओं की चपेटे में रहेंगे और लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ेगा।

    सर्दी ने किया हाल बेहाल

    सर्दी ने किया हाल बेहाल

    उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में आज सुबह मध्यम कोहरा देखा गया तो वहीं दूसरी ओर अमृतसर, पटियाला और अंबाला -25 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। तो वहीं एक बार फिर से उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाके में गलन बढ़ गई है और इस वजह से आज से लेकर अगले 7-8 दिनों तक मौसम की यही हाल रहने वाला है। तो वहीं मसूरी और हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+