यूएन में भारत की एक और 'आयरन लेडी' मिनी देवी ने उड़ाईं पाकिस्‍तान की धज्जियां

पिछले दो दिनों से पाकिस्‍तान से जुड़ी खबरों के साथ ही आप एक और नाम के बारे में भी पढ़ रहे हैं, मिनी देवी कुमाम। मिनी इस समय स्विट्जरलैंड में जारी यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स काउंसिल (यूएनएचआरसी) भारत के स्थायी मिशन की तरफ से बतौर सेकेंड सेक्रेटरी मौजूद हैं।

नई दिल्‍ली। पिछले दो दिनों से पाकिस्‍तान से जुड़ी खबरों के साथ ही आप एक और नाम के बारे में भी पढ़ रहे हैं, मिनी देवी कुमाम। मिनी इस समय स्विट्जरलैंड में जारी यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स काउंसिल (यूएनएचआरसी) भारत के स्थायी मिशन की तरफ से बतौर सेकेंड सेक्रेटरी मौजूद हैं। मिनी ने यहां पर गुरुवार को राइट टू रिप्‍लाई के तहत पाकिस्‍तान को जवाब दिया। मिनी ने पाकिस्‍तान को नया नाम दिया, 'स्‍पेशल टेररिस्‍ट जोन।' इसके साथ ही मिनी देशभर में युवाओं क के बीच चर्चा का विषय बन गईं। मिनी से पहले अगर आपको याद हो तो उरी आतंकी हमले के बाद एनम गंभीर की भी काफी चर्चा हुई थी। आइए आपको बताते हैं कि मिनी कौन हैं और वह देश के किस हिस्‍से से आती हैं।

भारत की सबसे कम उम्र की राजनयिक

भारत की सबसे कम उम्र की राजनयिक

पाकिस्‍तान ने भारत पर जम्‍मू कश्‍मीर में मानवाधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया था। भारत ने पाक के आधारहीन आरोपों का जवाब देने के लिए सबसे कम उम्र की राजनयिक मिनी देवी कुमाम को चुना और मिनी ने पाकिस्‍तान को भारत की तरफ से कड़ा जवाब देकर अपनी योग्‍यता साबित की। मिनी ने यहां पर दुनिया को बताया कि कैसे पाकिस्‍तान दुनिया में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और कश्‍मीर में आतंकवाद उसकी देन है।

मणिपुर की रहने वालींं मिनी

मणिपुर की रहने वालींं मिनी

मिनी का जन्‍म एक अप्रैल 1980 को हुआ था और वह मणिपुर की रहने वाली हैं। मिनी, मणिपुर के मैती समुदाय से आती हैं और उन्‍होंने इसी राज्‍य के सरकारी स्‍कूलों से अपनी पढ़ाई पूरी की है। मिनी साल 2016 में विदेश मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी के तौर पर बांग्‍लादेश में थीं। मिनी ने पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान को यूएन में जमकर लताड़ लगाई और उसकी असलियत पूरी दुनिया को बताई है। मिनी ने कहा कि पाकिस्‍तान हमेशा से यूएन जैसे मंच का प्रयोग जम्‍मू कश्‍मीर पर दुनिया को गलत जानकारियां देने के लिए करता आया है।

पाक को कहा, 'स्‍पेशल टेररिस्‍ट जोन'

पाक को कहा, 'स्‍पेशल टेररिस्‍ट जोन'

मिनी ने यूएन में पाकिस्‍तान को एक असफल देश करार देते हुए इसे जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने का दोषी ठहराया। इसके साथ ही भारत ने कहा है कि पाकिस्‍तान खुलेआम हाफिज सईद जैसे आतंकियों का समर्थन कर रहा है जिसे यूएन ने भी आतंकी घोषित किया है। 'स्‍पेशल इकोनॉमिक जोन' की तर्ज पर मिनी ने पाकिस्‍तान लिए 'स्‍पेशल टेररिस्‍ट जोन' का प्रयोग किया। मिनी ने बताया कि कैसेपाक में मौजूद सुरक्षित आतंकी पनाहगाहों के लिए और आतंकवादियों को यहां पर लगातार समर्थन मिल रहा है।

 एनम और मिनी बनीं प्रेरणा

एनम और मिनी बनीं प्रेरणा

साल 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तान के तत्‍कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली यानी उंगा में अपना भाषण दिया। पीएम नवाज ने खुद को आतंकवाद का पीड़‍ित बताकर पाक में आतंकवाद के लिए भारत को ही दोष दे डाला। उस समय एनम ने नवाज को जवाब दिया था। एनम ने कहा कि आज भारत और उसके पड़ोसी देश जिन हालातों का सामना कर रहे हैं, उसकी वजह पाकिस्‍तान से लंबे समय से आतंकवाद को समर्थन देने वाली नीतियां हैं। इसका नतीजा आतंकवाद है जो इस क्षेत्र में हर तरफ नजर आता है। इसके अलावा उन्‍होंने नवाज को एबट्टाबाद भी याद दिला दिया जहां पर अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन कई वर्षों से छिपकर रह रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+