'आम आदमी पार्टी' में शामिल एथलीट मिल्खा सिंह की पत्नी-बेटी
ताजा चर्चित चेहरा एथलीट मिल्खा सिंह के परिवार का है जिनकी पत्नी निर्मल कौर और बेटी मोना सिंह ने आप पार्टी ज्वाइन कर ली है, जिसका तहे दिल से सम्मान ‘फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह ने किया है।
आपको बता दें कि निर्मल कौर खुद भी खिलाड़ी रह चुकी हैं, उन्होंने अपनी बेटी मोना सिंह के साथ आप पार्टी की मेंबरशीप हासिल कर ली है। इस बारे में बात करते हुए 84 साल के मिल्खा सिंह ने कहा कि वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं, दोनों ही लोग पार्टी के उद्देश्य और लक्ष्य तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम से काफी प्रभावित हैं। लेकिन मिल्खा सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी और बेटी राजनीति में गयी हैं, मैं नहीं। मुझे अब राजनीति में कोई रूचि नहीं है। जब देश के पीएम जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी जी थीं, तब मैने राजनीति में प्रवेश नहीं किया तो अब क्या करूंगा।
गौरतलब है कि इस समय आम आदमी पार्टी में आम लोग कम, खास लोग काफी जुड़ रहे हैं जिनकी वजह से अरविंद केजरीवाल की पार्टी अब आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि खास आदमी पार्टी बनकर रह गयी है। यकीन नहीं आता है तो इस लिंक पर क्लिक अवश्य करें, जवाब जरूर मिल जायेगा। जानिए कौन-कौन सी हस्तियां हो गईं 'आप' की













Click it and Unblock the Notifications