फौजी बेटा घर लौटा तो परिवार ने किया ऐसा भव्य स्वागत, स्वतंत्रता दिवस पर वायरल हुआ Video
स्वतंत्रता दिवस पर सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो लोगों ने शेयर किया लेकिन एक ऐसा वीडियो था, जिसने सभी को खुश कर दिया। ये वीडियो एक सिख सैनिक की घर वापसी का वीडियो है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये दिल को छू लेने वाला वीडियो संदीप थापर द्वारा ट्विटर यानी नए एक्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है जिसमें एक युवा सिख सैनिक अपने घर जब लौटता है तो उसका परिवार ऐसा स्वागत करता है कि लोग वाह-वाह कर रहे हैं।
भारतीय सेना के सैनिक का घर वापसी के स्वागत का हृदयस्पर्शी वीडियो लोगों को बहुत पंसद आ रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सिख परिवार ने अपने बेटे के स्वागत के लिए घर के बाहर रेड कारपेट बनाया है।
सिख परिवार का ये बेटा अपनी ट्रेनिंग करके घर पहली बार वापस लौटा है। युवा सैनिक का गर्मजोशी से स्वागत पहले परिवार करता है, उसके बाद सिख फौजी सबसे पहले अपनी मां और बड़ों को जमीन में दंडवत प्रणाम करके आर्शीवादी लेता है। इसके बाद वो अपने भाई-बहन के गले लगता है।
संदीप थापर ने यह पोस्ट भारत की आजादी के 76 साल पूरे होने का जश्न मनाने के मौके पर दिल छू लेने वाले वीडियो में और जोश भर दिया है। इस वीडियो को अब तक 80.5 हजार बार से अधिक बार देखा जा चुका है।
इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और सैनिक का परिवार द्वारा किए गए भव्य स्वागत की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोग देश की रक्षा करने वाले इंडियन आर्मी के सैनिकों को सेल्यूट कर रहे हैं।
The pride in this family when their young one becomes a soldier👇
Till the tradition of ‘Namak, Naam aur Nishan’ runs in our veins, our nation is safe.
Happy Independence Day pic.twitter.com/2oV4o0VGeE
— Sandeep Thapar (@sandythapar) August 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications