उधमपुर में आतंकियों ने 2 ग्रामीणों को बनाया बंधक
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों ने दो ग्रामीणों को अगवा कर लिया है। उधमपुर के डीआईजी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आतंकियों ने 2 ग्रामीणों को अपने कब्जे में कर लिया है।

आतंकियों ने आज सुबह बीएसएफ के काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें सेना के तीन जवान घायल हो गये थे जबकि 1 जवान शहीद हो गया है। हालांकि हमले के बाद बीएसएफ ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को करारा जवाब दिया है।
आतंकियों का यह एक बाद एक हमला अमरनाथ यात्रा को बाधित करना है। इससे पहले भी कई बार आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों पर निशाना साधा है लेकिन सेना ने हर बार आतंकियों को माकूल जवाब दिया है।
उधर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे पर हुआ यह हमला काफी चिंता का विषय है क्योंकि यह हाइवे आतंकियों के चंगुल से आजाद कराया जा चुका था।












Click it and Unblock the Notifications