सीजफायर उल्लंघन के बाद कुलगाम में आतंकियों ने लूटी कैश वैन
कुलगाम में आतंकियों ने लूटी जम्मू कश्मीर बैंक की वैन। चार पुलिसकर्मियों को मार कर लूट ले गए कैश। बैंक के दो कर्मियों की भी मौत।
कुलगाम। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को आतंकियों ने कैश वैन लूट ली है। जम्मू कश्मीर बैंड की इस कैश वैन को लूटने के साथ ही उन्होंने दो बैंककर्मियों की भी हत्या कर दी है।

पाकिस्तान ने की हरकत
वही जम्मू कश्मीर पुलिस के चार पुलिस वालों की भी मौत हो गई है। आतंकी वैन में मौजूद कैश के साथ-साथ पांच एसएलआर राइफल भी लूट ले गए है। बीते कुछ दिनों में आतंकी हथियारों को लूटने के लिए लगातार ऐसे हमले हो रहे हैं।यह घटना सोमवार को ठीक उस समय हुई है जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय सेना के दो जवानों का शव क्षत-विक्षत करने की खबर आई है। पाक ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की। इस फायरिंग में एक जेसीओ समेत एक और जवान की मौत हो गई।
कृष्णा घाटी में पाक की नापाक हरकत
घटना के बाद नॉर्दन कमांड की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि पाकिस्तान की सेना ने दो जवानों के शवों के साथ निर्ममता की और उन्हें क्षत-विक्षत किया है। नॉर्दन कमांड की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसके मुताबिक पाकिस्तान की ओर से सोमवार को मोर्टार और रॉकेट से फायरिंग की गई।पुंछ की कृष्णा घाटी में सेना की दो फॉरवर्ड पोस्ट्स पर यह फायरिंग हुई है। इस फायरिंग के बीच ही पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की दोनों पोस्ट्स पर फायरिंग की गई। नॉर्दन कमांड की ओर से इस बात का भरोसा दिलाया गया है कि भारतीय सेना, पाक सेना को इसका कृत्य का करारा जवाब देगी।












Click it and Unblock the Notifications