जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने पूर्व एसपीओ की हत्या की, पिछले हफ्ते तीन लोगों की हुई हत्या
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक पूर्व स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को अगवा कर उनकी हत्या कर दी है। 23 नवंबर को इस एसपीओ की हत्या की गई और हत्या से पहले आतंकियों ने उनका अपहरण किया था। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शोपियां में आम नागरिकों के अपहरण और फिर उनकी हत्या करने वाली घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है।

दो और लोगों को किया था अगवा
पूर्व एसपीओ बशारत अहमद वागे का गोलियों से छलनी शव उनके अपहरण के कुछ ही घंटों बाद पुलिस को बरामद हुआ। पूर्व एसपीओ के साथ दो और लोगों को आतंकियों ने अगवा किया था। पुलिस अधिकारी की ओर से बताया गया है जिन दो और व्यक्तियों को अगवा किया गया उनके नाम जाहिद अहमद वागे और रियाज अहमद वागे था। इन दोनों को ही आतंकियों ने कुछ देर बाद छोड़ दिया था। आतंकियों ने पिछले हफ्ते दो लोगों को अगवा किया था। इनमें से एक व्यक्ति को गोली मारी गई तो वहीं एक व्यक्ति को आतंकियों ने आईएसआईएस के स्टाइल में मारा था। आतंकियों ने इन दोनों व्यक्तियों की हत्या इसलिए की क्योंकि ये दोनों ही सुरक्षाबलों को आतंकियो के बारे में जानकारियां दे रहे थे।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications