अर्निया में सेना टैंक लेकर पहुंची आतंकियों से निपटने
श्रीनगर। वादियों में एक बार फिर आतंकियों ने दहशत फैलाना शुरु कर दिया है। जम्मू-कश्मरी के के अर्निया गांव में आतंकियों और सेना के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी है। आतंकी अर्निया सेक्टर के सेना के बंकर में छिपे हैं। जिसके चलते सेना टैंक लेकर मौके पर पहुंची है ताकि बंकर को ध्वस्त किया जा सके।

सुबह से जारी मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी ढेर हो गये हैं। जबकि सेना के तीन जवानों सहित तीन स्थानीय लोगों की भी मौत हो गयी है। आतंकियों के गांव में छिपे होने की वजह से सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्यवाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि आतंकी गांव में बंकर में छिपकर हमला कर रहै हैं।
वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और सेना अपना काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications