जम्मू कश्मीर: सेना के काफिले पर आतंकवादी हमला, 3 जवान घायल
कुपवाड़ा। जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा के हंदवाड़ा सेक्टर में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादी हमला हुआ है। इस हमले में तीन जवानों के घायल होने की खबर है।

घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हमले के तुरंत बाद भारतीय जवानों ने आस-पास के इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
गौरतलब है कि मंगलवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्मीर मुद्दे से जुड़ी जमीनी हकीकत की जानकारी दी थी। इसके एक दिन बाद ही यह हमला हो गया।












Click it and Unblock the Notifications