मीका सिंह ने कराची में किया परफॉर्म, भड़के लोग, कहा-कुछ तो शर्म करो
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह एक बार फिर से विवादों के घेरे में हैं, वजह इस बार उनका कोई गाना नहीं बल्कि उनका पाकिस्तान जाना है, इस वक्त इंडो-पाक रिलेशन में जबरदस्त तनाव बना हुआ है, ऐसे में मीका सिंह का पाकिस्तान के कराची जाकर कार्यक्रम करना, लोगों को रास नहीं आया और इस वजह से मीका सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं और लोग उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

मीका सिंह ने कराची में किया परफॉर्म, भड़के लोग
दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मीका सिंह पाकिस्तान के कराची शहर में एक खास इवेंट में अपनी परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोग आग बबूला हो रहे हैं, मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान काफी बौखलाया हुआ है, उसने बहुत सारी चीजों पर बैन लगा दिया है, यहां तक कि उसने पाकिस्तान में इंडियन आर्टिस्ट पर बैन लगा दिया है।
मीका सिंह के प्रोग्राम से नाराज हुए लोग
इसलिए जब सिंगर मीका सिंह ने कराची जाकर कंसर्ट किया तो लोग नाराज हो गए, मीका के कार्यक्रम को लेकर केवल भारतीय लोग नाराज नहीं है बल्कि पाकिस्तानी लोग भी मीका सिंह पर तंज कस रहे हैं।
पाकिस्तानी सिंगर फाकिर महमूद ने भी मीका पर कसा तंज
पाकिस्तानी सिंगर फाकिर महमूद ने सोशल मीडिया पर मीका का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, कश्मीर पूरी तरह से लॉकडाउन है. लेकिन एक इंडियन सिंगर आता है, परफॉर्म करता है, पैसे कमाता है और चला जाता है जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं, हद है।

मीका सिंह हुए ट्रोल
पाकिस्तान की जानी मानी जर्नलिस्ट नायला इनायत ने मीका का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, खुश हूं कि जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां मेहंदी रस्म में सिंगर मीका सिंह कराची में परफॉर्म करते नजर आए. रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह तीन दिन के पाकिस्तान के टूर पर गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications