बाहुबली के भल्लादेव राणा दग्गुबाती की दुल्हनियां मिहिका बजाज ने मनाया पहला करवाचौथ, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीरें
बाहुबली के भल्लादेव राणा दग्गुबाती की दुल्हनियां मिहिका बजाज ने मनाया पहला करवाचौथ, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीरें
नई दिल्ली। फिल्म 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से सगाई कर सबको चौका दिया था। राणा दग्गुबाती की नई नवेली दुल्हनियां ने मिहिका बजाज ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ बड़े जोश के साथ मनाया। साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती की सासू मां यानी की मिहिका की माँ बंटी बजाज ने इस जश्न से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की।

राणा और मिहिका की ये पहली बार फोटो सोशल मीडिया पर साझा की
बता दें लॉकडाउन में राणा और मिहिका ने 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गए। सोनम कपूर की करीबी दोस्त मिहिका हैदराबाद में इंटीरियर डिजाइनर हैं और साथ ही इवेंट मेनेजमेंट कंपनी भी चलाती हैं। उन्होंने मुंबई और लंदन से पढ़ाई की है। कोरोना महामारी के चलते इनकी शादी में महज करीबी 30 मेहमान ही शामिल हुए थे। मिहिका बजाज और राणा दग्गुबाती शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था। शादी के बाद राणा और मिहिका की ये पहली बार फोटो सोशल मीडिया पर साझा की गई है। उन्होंने बुधवार को अपना पहला करवा चौथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया।

मिहिका की मां ने साझा की ये फोटो
मिहिका की माँ बंटी बजाज ने इस नव युगल के परफेक्ट करवा चौथ की तस्वीर साझा की। युगल को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पी करवाचौथ भगवान का आशीर्वाद सदा बना रहे। बंटी बजाज ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो साझाा की। मिहिका अपने करवा चौथ पर लाल रंग की भारी डिजाइन वाली साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं राणा काले हूडि और नीली डेनिम के साथ कैज्युअल लुक में नजर आ रहे हैं।
View this post on InstagramHappy karvachauth god bless @ranadaggubati @miheeka
A post shared by Bunty Bajaj (@buntybajaj) on
राणा दग्गुबाती की अब ये फोटो हो रही वायरल
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने 8 अगस्त को शादी की वो कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे। मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में राणा दग्गुबाती ने कहा, कि मिहिका मेरे घर से 3 किलोमीटर दूर रहती थी उन्हें कब प्यार हो गया इसका कोई जवाब नहीं हैं। लॉकडाउन के समय पर अपनी सगाई की खबर देकर सबको सरप्राइज करने के बाद 8 अगस्त को खूबसूरत रोमांटिक कपल हमेशा-हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हुई इसके बाद पहले करवाचौथ की फोटो जमकर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications