पलायन बना सरकार के लिए बड़ी चुनौती, लाखों की तादात दिल्ली के बस अड्डे पर जमा है लोग, खाने-पीने के पड़े लाले
नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से लोगों के कामकाज बंद हो गए हैं। दिहाड़ी मजदूरों की आमदनी छप हो गई है। लॉकडाउन की वजह से उनके खाने-पानी की दिक्कत शुरू हो गई, जिसके बाद उन्होंने पलायन का रास्ता अपना लिया। गाड़ी, रेल, बस, सब बंद है तो पैदल की गांव की ओर निकल पड़े हैं। लाखों की तादात में लोग दिल्ली के आनंद विहार अड्डे पर इकट्ठा हैं, जो सरकारी बसों का इंतजार कर रहे हैं। उनके पास न खाने-पीने का कुछ सामान है न घर पहुंचने का साधन। उन्हें बस किसी भी हालत में अपने गांव पहुंचना है। कई लोग तो सैकड़ों किलोमीटर का सफर पैदल की तय करने निकल पड़े हैं।
Recommended Video

दिल्ली के आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे पर शनिवार शाम पलायन करने वाले लोगों की भारी भीड़ लग गई। वहां सोशल डिस्टेंसिंग का नामों निशान न था। वहीं सरकार की ओर से लोगों के लिए पानी के पानी तक का इंतजाम नहीं किया गया था। वहीं उन मजदूरों को कोरोना से संक्रमित होने का खतरा भी नहीं है। न तो उन्हें खुद के संक्रमित होने की आशंका सता रही है और न ही किसी दूसरे को संक्रमित कर देने का अंदेशा है। बस को किसी तरह से अपने गांव पहुंच जाना चाहते है। कमोबेश यहीं हालत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेस, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल की भी है।












Click it and Unblock the Notifications