माइक्रोसॉफ्ट ने आईआईटी के छात्र को दिया 1.4 करोड़ रुपए का ऑफर

नई दिल्ली। आईआईटी में पढ़ने वाले छात्रों ने एक बार फिर से अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। आईआईटी दिल्ली के छात्र को कैंपस प्लेसमेंट के पहले ही दिन 1.4 करोड़ रुपए का पैकेज मिला है। आईआईटी में प्लेसमेंट करने के लिए पहुंची माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने प्लेसमेंट के पहले ही दिन छात्र को 1.4 करोड़ रुपए का ऑफर दिया। माइक्रोसॉफ्ट ने दिल्ली के रेडमंड स्थित अपने हेडक्वार्टर के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने 12 छात्रों को हायर किया है।

iit

कैंपस प्लेसमेंट के पहले ही दिन जिस तरह से माइक्रोसॉफ्ट बंपर पैकेज लेकर आई है, उसने छात्रों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। कंपनी ने कंप्यूटर साइंस के छात्र को 1.4 करोड़ रुपए के पैकेज पर हायर किया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। माइक्रोसॉफ्ट इस वर्ष सबसे अधिक पैसों में हायर करने वाली कपनियों में से एक बन गई है। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में नौकरी पाने वाले छात्र को 34 लाख रुपए का पैकेज मिला है।

अमेरिका के लिए हायर करने वाली कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट के अलावा उबर भी शामिल है, उबर ने मुंबई और चेन्नई कैंपस से भी छात्रों को हायर किया है, दोनों ही जगह से एक-एक छात्र को हायर किया गया है, उन्हें 99.8 लाख रुपए का पैकेज दिया गया है। वहीं पहली बार आईआईटी खड़गपुर पहुंची कंपनियों में एपल शामिल है, जिसने यहां डेटा एनालिटिक्स के पद पर पांच छात्रों को हायर किया है।

इसे भी पढ़ें - UGC NET Results 2017: CSIR परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए देखें www.csirhrdg.res.in वेबसाइट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+