माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन का 65 वर्ष की आयु में निधन
नई दिल्ली माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक और जाने माने टेक्नोलॉजिस्ट पॉल एलन का सोमवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। उन्होंने वॉल्कम इंक नाम की कंपनी की भी स्थापना की थी। एलन के निधन के बारे में कंपनी की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि कैंसर की वजह से उनका निधन हुआ है। एलन की बहन जॉडी ने बताया कि वह हर स्तर पर एक अनूठे व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि लोग एलनल को एक टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में जानते हैं लेकिन वह हमारे लिए बहुत प्यारा भाई और जबरदस्त दोस्त था। उनके पास परिवार के लिए हमेशा समय रहता था।

वॉल्कन के सीईओ बिल हिफ ने कहा कि हम लोगों में से जिसने भी एलन के साथ काम किया है उसे इस खबर से काफी दुख पहुंचा है। एलन में दुनिया की कठिन से कठिन समस्या को सुलझाने का जुनून था। इस महीने की शुरुआत में ही एलन ने इस बात की जाानकारी दी थी कि वह नॉन हॉजकिन्ह लिम्फोमा का इलाज करा रहे हैं। एलन को इसी तरह का कैंसर नौ साल पहले हुआ था, हालांकि उस वक्त उनकी तबियत ठीक हो गई थी। एलन के निधन पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि एलन ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है, मैंने एलन से बहुत कुछ सीखा है।
इसे भी पढ़ें- गोवा: कांग्रेस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, बहुमत साबित करने का मांगा मौका












Click it and Unblock the Notifications