माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के पिता का निधन

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सीईो सत्य नडेला के पिता शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में निधन हो गया। सत्या नडेला के पिता बीएन युगांधर 1962 बैच के आईएएस अधिकारी थे, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव की सरकार में बतौर सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी थी। सत्या नडेला के पिता योजना आयोग के भी सदस्य रह चुके हैं और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में काम किया था। यही नहीं बीएन युगाांधर लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी, उत्तराखंड के डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

bn yugandhar

जानकारी के अनुसार बीएन युगांधर का पिछले काफी समय से स्वास्थ्य सही नहीं था। उनके निधन पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि युगांधर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं, वह एक समर्पित अधिकारी थे, उन्होंने समाज के पिछड़े तबके के विकास के लिए काम किया था। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी उनके निधन पर दुख जताया है, उन्होंने कहा कि वह आईएएस अधिकारियों के अगुवा थे और वह आईएएस अधिकारियों के ताज की तरह थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+