भारतीय डिजाइनर की ड्रेस पहनकर दिल्‍ली की सरजमीं पर उतरीं मिशेल ओबामा

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारत की तीन दिन की यात्रा पर अपने पति राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के साथ आईं अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मिशेल ओबामा ने भारतीय मूल के डिजाइनर विभु महापात्र द्वारा डिजाइन किए ड्रेस को पहना था।

Michelle Obama, wears Indian designer Bibhu Mohapatra's outfit

जी हां दिल्‍ली की सरजमीं पर विमान से निकलते वक्त मिशेल ओबामा ने जो ड्रेस पहनी थी उसे भारतीय मूल के डिजाइनर बिभू महापात्रा ने ही तैयार की है। मिशेल के भारत पहुंचने के बाद बिभू महापात्रा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

एयरफोर्स वन से उतरीं मिशेल (51 वर्ष) प्रिंटेड पोशाक पहने थीं और इसके साथ वह इसी से मिलता जुलता कोट पहने हुई थी। आपको बता दें कि डिजाइनर महापात्र ओडिशा के राउरकेला से हैं और वह अभी न्यूयार्क में स्थित हैं। बिभु ने अपने ट्विट के साथ चित्र भी पोस्ट किये। मिशेल ने इससे पहले 2012 में ‘टूनाइट शो विद जे लेनो' के दौरान महापात्र के डिजाइन किये परिधान पहने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+