अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक, होते हुए भी नहीं दी जा रही नौकरियां

अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक, युवाओं को नौकरी नहीं दे रही सरकार

पणजी। भारतीय जनता पार्टी के विधायक और गोवा विधानसभा के उप सभापति माइकल लोबो ने अपनी सरकार को नौकरी देने में विफल बताया है। शुक्रवार को यह बात पत्रकारों से बातचीत में लोबो ने कहा कि बेरोजगारी सूबे की सबसे बड़ी समस्या है। काम के लिए युवाओं को बाहर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरिया हैं लेकिन ये सरकार विज्ञापन ही नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर युवा नौकरी ना मिलने के चलते प्रदेश छोड़ें या किसी गलत काम में पड़े तो किसी भी दूसरे क्षेत्र में विकास का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

Michael Lobo Dy Speaker Goa assembly and BJP MLA manohar parrikar health

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत को लेकर भी माइकल लोबो ने बात की। लोबो ने कहा, उनकी सेहत में सुधार नहीं है। ऐसा लगता है कि उन्हें बातें सुनने-समझने में भी दिक्कत हो रही है। हम सभी उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआएं कर रहे हैं मगर उनकी सेहत में सुधार के कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे हैं।

बीते कुछ महीनों से मनोहर पर्रिकर लगातार बीमार हैं। इसके चलते वो गोवा से भी बाहर हैं। मनोहर पर्रिकर इस साल के शुरुआत से ही बीमार हैं। शुरू में वो गोवा में एडमिट हुए, उसके बाद काफी समय उनका इलाज मुंबई में चला। बाद में उन्हें इलाज के लिए वे अमेरिका जाना पड़ा, जहां तीन महीने उनका इलाज चला। हाल ही में उन्हें एम्स में भर्ती होना पड़ा था। अभी भी मनोहर पर्रिकर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हैं और उनकी सेहत में सुधार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+