आलोक वर्मा को एक दिन के लिए विभाग ज्वाइन करने का निर्देश
नई दिल्ली। सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा को सीबीआई के मुखिया के पद से ट्रांसफर करके डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग में भेजा गया था। लेकिन सीबीआई से तबादले के अगले ही दिन आलोक वर्मा ने विभाग को कहा था कि उन्हें सेवानिवृत्त समझा जाए और उन्होंने विभाग का पदभार नहीं संभाला। लेकिन गृह मंत्रालय ने आलोक वर्मा से कहा है कि वह नई जिम्मेदारी को संभाले। बुधवार को गृह मंत्रालय की ओर से पत्र भेजा गया है जिसमे कहा गया है कि आपको निर्देश दिया जाता है कि आप फायर सर्विस के डीजी, सिविल डिफेंस एंड होम गार्ड का पद तत्काल प्रभाव से संभाले। ऐसे में अगर आलोक वर्मा कार्यभार संभालते हैं तो सिर्फ एक दिन का होगा।

दरअसल 11 जनवरी को सीबीआई के मुखिया पद से हटाए जाने के बाद आलोक वर्मा ने कहा था कि उन्हें सेवानिवृत्त समझा जाए। उन्होंने कहा कि मैं सीबीआई के डायरेक्टर पद पर सिर्फ 31 जनवरी तक के लिए नियुक्त किया गया था और 31 जनवरी 2019 को ही मेरा कार्यकाल खत्म हो रहा था। आपको बता दें कि सीबीआई के डायरेक्टर का पद दो साल के लिए होता है। लेकिन सीबीआई में अंतर्कलह के बाद आलोक वर्मा का छुट्टी पर भेज दिया गया था।
सरकार के आदेश के बाद आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फिर से बहाल कर दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेलेक्ट कमेटी ने उन्हें एक बार फिर से सीबीआई के डायरेक्टर के पद से हटाते हुए फायर सर्विस डीजी, सिविल डिफेंस एंड होम गार्ड्स का पद संभालने का निर्देश दिया था। सेलेक्ट कमेटी के फैसले का विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विरोध किया था, लेकिन जस्टिस एके सीकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें- बिल क्लिंटन को नाम से संबोधित किया लेकिन नरेंद्र मोदी को चंद्रबाबू नायडू ने इसलिए 10 बार 'SIR' कहा
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications