TMC छोड़ने वाले सुवेंदु अधिकारी को गृह मंत्रालय ने दी Z श्रेणी की सुरक्षा, अब रहेंगे बुलेट प्रूफ गाड़ी में

कोलकाता। Z category security to suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (trinamool congress) से बागी हुए नेता सुवेंदु अधिकारी (suvendu adhikari) की बीजेपी से होने वाली करीबियों को लेकर अटकलें सही साबित हो रही हैं। सुवेंदु अधिकारी को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से Z कैटिगिरी की सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। शुक्रवार को गृह मंत्रालय की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक सूचना जारी की गई। आपको बता दें कि सुवेंदु ने हाल ही में टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था और इसके बाद पार्टी को छोड़ दिया था। टीएमसी छोड़ने के बाद से ही उनके बीजेपी जॉइन करने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Recommended Video

    TMC छोड़ने वाले Suvendu Adhikari को केंद्र सरकार ने दी Z कैटेगरी की सुरक्षा | वनइंडिया हिंदी
    Suvendu Adhikari

    बुलेट प्रूफ गाड़ी में रहेंगे सुवेंदु

    गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के परामर्श के बाद सुवेंदु अधिकारी को Z श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है। इस ऐलान के बाद सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में बुलेट प्रूफ गाड़ी मिलेगी और CRPF का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। साथ ही पश्चिम बंगाल के बाहर के राज्यों में उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी।

    शाह के दौरे पर बीजेपी जॉइन करेंगे सुवेंदु

    आपको बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपा था। पहले तो उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। अब माना जा रहा है कि वो बहुत जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि 19 दिसंबर से जब अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर होंगे तब सुवेंदु अधिकारी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+