Lockdown: मैन्युफैक्चरिंग उद्योगों को फिर से शुरू करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी, ये हैं गाइडलाइन
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के बाद विनिर्माण उद्योगों को फिर से शुरू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि यूनिट को दोबारा शुरू करते वक्त पहले हफ्ते को ट्रायल या टेस्ट अवधि के तौर पर लें, सभी सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करें, अधिक उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास न करें।
Recommended Video

ये गाइडलाइंस हैं
- 24 घंटे फैक्ट्री में सैनिटाइजेशन की व्यदवस्था हो।
- हर दो-तीन घंटे में सैनिटाइजेशन किया जाए।
- खास कर उस जगह को, जहां ज्यादा लोग इक्ठ्ठा होते हैं।
- कामगारों और मजदूरों का का दिन भर में दो बार टेम्प्रे चर चेक किया जाए।
- जिनमें लक्षण हों, वे कर्मचारी काम पर ना आएं।
- सारी फैक्ट्री ज और मैनुफैक्चदरिंग यूनिट्स में हैंड सैनिटाइजर्स, मास्के और ग्ल,व्स का इंतजाम हो।
- फैक्ट्री में लाए जाने वाले बॉक्सेरज को स्टेैरिलाइज किया जाए। शिफ्ट्स में माल की डिलीवरी हो।
- वर्क फ्लोर और डाइनिंग एरिया में फिजिकल बैरियर्स लगाए जाएं ताकि फिजिकल डिस्टें सिंग फॉलो हो सके।
- चौबीसों घंटे काम करने वाली फैक्ट्रियां शिफ्ट्स के बीच में एक घंटे का समय दें।
- टूल्सो और वर्कस्टेीशंस की शेयरिंग किसी कीमत पर ना हो।
बढ़ता ही जा रहा है कोरोना वायरस का कहर
देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है, भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 24 घंटे में 3277 नए मामले सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के 62,939 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 41,472 एक्टिव केस हैं। 19,357 लोग ठीक हो गए हैं और 2109 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में 20,228 मामले सामने आ गए हैं। गुजरात में 7796 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में 6542 और तमिलनाडु में 6635 मामले सामने आ गए हैं।
कोरोना से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 20,228 मामले सामने आए हैं। गुजरात में 7796 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में 6542 और तमिलनाडु में 6635 मामले सामने आ गए हैं। मुंबई शहर के धारावी झुग्गी बस्ती में शनिवार को को कोरोनावायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं, जिससे इस क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 838 तक पहुंच गयी, वहीं धारावी में 1 और शख्स की मौत भी संक्रमण से हुई है. इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या 27 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications