1 जनवरी से पाक गायक अदनान सामी भारत के नागरिक होंगे
नई दिल्ली। पाकिस्तान के जाने माने गायक अदनान सामी को आखिरकार भारत की नागरिकता मिल गयी है। वह अब 1 जनवरी से भारत के नागरिक हो जायेंगे।

अदनान सामी ने भारत की नागिरकता के लिए काफी समय पहले आवेदन किया था। सामी के इस आवेदन को गृह मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है और नये वर्ष का जश्न सामी बतौर भारतीय मनायेंगे।
इससे पहले अदनान सामी ने कई बार भारत की शान में कसीदे पढ़े हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में देश में असहिष्णुता के सवाल पर उन्होंने कहा था कि अगर भारत में असहिष्णुता होती तो भारत की नागरिकता के लिए आवेदन नहीं देते।
अदनान सामी ने बॉलिवुड में काफी लोकप्रिय गाने गाये हैं। हाल ही में बजरंगी भाईजान फिल्म में भर दो झोली मेरी काफी लोकप्रिय हुआ था। जबकि उनका पहला एल्बम बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ मुझको भी तो लिफ्ट करा दे था।












Click it and Unblock the Notifications