केंद्र ने जैश-ए-मोहम्मद कमांडर को आतंकी किया घोषित, पुलवामा हमले के साजिशकर्ताओं में था शामिल
नई दिल्ली, 18 अप्रैल: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के एक खूंखार कमांडर आशिक अहमद नेंगरू (Ashiq Ahmed Nengroo) को केंद्र सरकार ने आतंकवादी घोषित किया है। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में शामिल होने वाले आशिक अहमद नेंगरू को सोमवार को गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। केंद्र ने नेंगरू को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक व्यक्तिगत 'आतंकवादी' घोषित किया है।

आशिक अहमद नेंगरू जैश-ए-मोहम्मद का दुर्दांत कमांडर है। बताया जाता है कि वो भी पुलवामा हमले के साजिशकर्ताओं में से एक था। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी घटनाओं में उसके शामिल होने के सबूत भी मिले हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में बताया कि नेंगरू जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने और विभिन्न आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में मिला हुआ है।
MHA declares one of the Jaish-e-Mohammad commanders Ashiq Ahmed Nengroo as an individual ‘terrorist’ under Unlawful Activities (Prevention) Act. pic.twitter.com/nQ0W35VVwj
— ANI (@ANI) April 18, 2022
अधिसूचना में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि नेंगरू जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ में शामिल रहा है और केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए भी जिम्मेदार है। गृह मंत्रालय ने कहा कि नेंगरू कश्मीर में एक आतंकी सिंडिकेट चला रहा है और अब वह जम्मू और कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान से रिमोट से नियंत्रित एक खतरनाक अभियान में लगा हुआ है। भारत की सुरक्षा के लिए नेंगरू के खतरे को देखते हुए और उसे आतंकी कृत्यों से रोकने के लिए, उसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (1967 का 37) के प्रावधानों के तहत एक आतंकवादी के रूप में घोषित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications