TMC प्रत्याशी का प्रचार करने वाले बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस अहमद का वीजा रद्द, तुरंत भारत छोड़ने का आदेश

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस अहमद को दिए गए व्यापार वीजा को रद्द करते हुए तुरंत स्वदेश लौट जाने का निर्देश दिया है। बता दें कि फिरदौस कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार रैली में शामिल हुए थे। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनका वीजा रद्द करते हुए तुरंत देश वापस लौट जाने को कहा है।

MHA cancels Bangladeshi actor Ferdous Ahmed visa after campaigning for TMC candidate

बता दें कि इस संबंध में पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा नेता जय प्रकाश मजूमदार और शिशिर बजोरिया ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकत कर तृणमूल कांग्रेस द्वारा आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर उचित कार्रवाई की मांग की थी। बांग्लादेशी फिल्म स्टार को टीएमसी के रायगंज के उम्मीदवार कन्हैयालाल अग्रवाल के लिए वोट मांगते देखा गया था। अहमद ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हेमताबाद और करंदीघी में रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने अन्य टॉलीवुड अभिनेताओं के साथ एक रोड शो हिस्सा भी लिया।

बीजेपी नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा कि इससे यह साफ है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीमा पार से सब कुछ करना चाहती है। वह हमेशा राष्ट्रीय रजिस्टर ऑफ सिटिजन का विरोध करते हुए कहती है कि सीमा पार के लोगों का स्वागत है। वही राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने सवाल किया है कि भारतीय चुनाव में विदेशी नागरिक कैसे प्रचार कर सकते हैं। घोष ने कहा कि कल, वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को TMC के लिए प्रचार करने के लिए आमंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि टीएमसी को चुनाव में डर है इसलिए वो विदेशी कलाकारों को यहां प्रचार के लिए बुला रही है।

गृह मंत्रालय ने फिरदौस अहमद का नाम काली सूची में डाल दिया है। जिसके बाद अब फिरदौस को भारत की यात्रा में बाधा आएगी। सूत्रों की माने तो बांग्लादेशी नागरिक फिरदौस अहमद द्वारा वीजा उल्लंघन के संबंध में ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के एक रिपोर्ट मिलने के बाद उनका बिजनेस वीजा रद्द किया गया है।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल की जॉयनगर सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+