ब्लैक बॉक्स से मिला सबूत, 'मिसाइल से गिराया गया था मलेशियाई विमान'

ब्लैक बॉक्स से मिली जानकारी के मुताबिक रॉक्ट से विमान पर हमला किया गया। जिसकी वजह से विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में विमान में मौजूद सभी 295 लोग मारे गए। यूक्रेन समर्थक विद्रोहियों ने मलेशिया को ब्लैक बास सौंपा था जिसकी जांच ब्रिटेन के विशेषज्ञों ने की है।
इस बीच नीदरलैंड के जांचकर्ताओं ने विमान हादसे से संबंधित यूक्रेन की ताजा जानकारी की पुष्टि करने से इन्कार कर दिया है। उसका कहना है कि जब तक ब्लैक बॉक्स के डाटा से विस्तार से पूरी जानकारी नहीं मिल जायेगी, वह कुछ भी नहीं कहेगा। गौरतलब है कि इस माह 17 तारीख को ये विमान हादसा हुआ था। यूक्रेन और पश्चिम देशों के उसके सहयोगियों ने आरोप लगाया है कि रूस समर्थक विद्रोहियों ने रूस की मदद से मलेशियाई विमान को मिसाइल से मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications