एमजी रोड पर सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद लोगों ने पब के खिलाफ खोला मोर्चा

नई दिल्ली। गुड़गांव के एमजी रोड पर पुलिस ने जिस तरह से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था उसके बाद स्थानीय लोगों ने यहां चल रहे पब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिछले हफ्ते पुलिस ने यहां जेएमडी मॉल में चल रहे सेक्स रैकेट को पकड़ा था, जिसके बाद यहां रहने वाले स्थानीय लोगों ने रविवार को सड़क पर इनके खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने हाथ में कैंडल लेकर मॉल के भीतर चल रहे पब के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों की मांग है कि पुलिस इन पब के खिलाफ कार्रवाई करे क्योंकि ये नशाखोरी और वेश्यावृत्ति का अड्डा बन गए हैं।

sex racket

मॉल में जाना दूभर

आरडब्ल्यूए डीएलएफ 2 के अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि हम में से जिन लोगों की उम्र 30-40 के आसपास है वह जानते हैं कि यहां यह मॉल काफी लोकप्रिय था, हर कोई अपने परिवार के साथ यहां जाता था। लेकिन अब पहले जैसे हालात नहीं रहे हैं। अब यह जगह इतनी असुरक्षित है कि जो लोग इसके आसपास रहते हैं वह सेक्टर 29 स्थित मॉल जाना पसंद करते हैं, ये लोग इस मॉल में नहीं जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- अस्पताल ने कर दिया गलत आपरेशन, हालत बिगड़ी तो परिजन मरीज के साथ डॉक्टर को भी ले गए उठाकर

पुलिस ने तेज की पेट्रोलिंग

वहीं इस बारे में पुलिस कमिश्नर र केके राव का कहना है कि यहां चल रही गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है, पिछले 15-20 दिनों में कई चेकप्वाइंट बनाए गए हैं जहां इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पुलिस पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया गया है। हमने कई जगहों पर छापेमारी भी की है, अभी तक तीन ऑउटलेट के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

मॉल के बाहर हॉकर्स का आतंक

लोगों का आरोप है कि मॉल के पास फेरीवाले पैसे के चक्कर में ड्रग बेचते हैं, इन लोगों की वजह से सड़क पर हमेशा जाम लगा रहता है। लोगों की मांग है कि एक अलग से हॉकर जोन बनना चाहिए, जहां ये लोग अपना सामान बेच सके। मॉल के बाहर पार्क किए जाने वाले वाहनों की वजह से भी लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। , यहां अधिकतर जो कारें खड़ी होती हैं उसमे ड्राइवर या कार मालिक शराब पीते हैं।

इसे भी पढ़ें- रेप के मामलों से निपटने के लिए सरकार ने खरीदे 5 हजार किट, ऐसा होगी जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+