मेट्रो स्मार्ट कार्ड से दे सकेंगे पार्किंग चार्ज! MCD और मेट्रो में चल रही है बातचीत

नई दिल्लीः आने वाले समय में मेट्रो यात्रियों को मेट्रो स्मार्ट कार्ड एमसीडी की पार्किंग में भी चल सके, इसके लिए एमसीडी और मेट्रो में बातचीत का दौर चल रहा है। दरअसल, मेट्रो पार्किंग को कैश लेस बनाने की योजना पर साउथ एमसीडी काफी समय से विचार कर रही है। इसके लिए मेट्रो स्मार्ट कार्ड पर विचार किया जा रहा है। ये प्लान खुद एमसीडी की ओर से आया है।

metro smart card for mcd car parking

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि कार्ड बनकर तैयार हो गया है, इसे उपराज्यपाल की मजंरी के लिए भेजा गया है। साउथ एमसीडी और दिल्ली मेट्रो के बीच कई दौरों के बातचीत हो चुकी है। अगर ऐसा हो जाता है तो यात्रियों के लिए काफी आसानी हो जाएगी।

अभी पार्किंग में एंट्री के लिए मशीनों या फिर मैनुअली पर्ची का इस्तेमाल किया जाता है। पार्किंग में वाहन की एंट्री होने के बाद मौजूद कर्मचारी वाहन के मालिक को पर्ची काटकर देता है और वाहन लेकर जाते वक्त उसका चार्ज लेता है।

अगर कार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा तो इससे समय की काफी बचत होगी। MCD के स्मार्ट कार्ड को पार्किंग में मौजूद कर्मचारी या फिर खुद से रिचार्ज करने पर विचार किया जाएगा। इसके बाद कार्ड को पार्किंग में लगी मशीन पर टच करना होगा।

साउथ एमसीडी के अधिकारी का इस बारे में कहना है कि ''इस बारे में हमारी मेट्रो प्रशासन से बात चल रही है। उम्मीद है कि साउथ MCD और मेट्रो के बीच समझौता हो जाएगा। शुरुआत में साउथ एमसीडी में यह सुविधा शुरू होगी। इसके बाद नॉर्थ और ईस्ट एमसीडी की पार्किंग को भी मेट्रो कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया होगी। इससे आम लोगों को फायदा होगा। ''

यह भी पढ़ें- चीफ सेक्रेटरी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार से कहा, ऐसा करने से माहौल बिगड़ेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+