केरल में बीजेपी के CM उम्मीदवार होंगे ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन, कुछ दिन पहले ही हुए थे पार्टी में शामिल
तिरुवनंतपुरम। मेट्रो मैन के नाम से देश में मशहूर ई श्रीधरन ने कुछ दिनों पहले ही बीजेपी का दामन थामा था। अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर आई है। ई श्रीधरन केरल में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। प्रदेश भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने इस बात का ऐलान किया है। जल्द ही पार्टी के शिर्ष नेताओं की तरफ से इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। आपको बता दें कि श्रीधरन का बीजेपी में आना केरल में पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि कही जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रीधरन की छवि एक बेदाग नौकरशाह के तौर पर रही है।
Recommended Video

आपको बता दें कि श्रीधरन को विकास के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। उन्होंने दिल्ली में मेट्रो की नींव रखी और उसे नई बुलंदियों तक पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता मेट्रो की संरचना तैयार की थी। श्रीधरन को पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। दिल्ली मेट्रो से रिटायर होने के बाद उन्हें कोच्चि मेट्रो और लखनऊ मेट्रो का मुख्य सलाहकार बनाया गया। उन्होंने जयपुर मेट्रो के लिए सलाहकार का काम किया है। साल 2005 में फ्रांस सरकार ने उन्हें Chavalier de la Legion d'honneur सम्मान दिया। टाइम मैगजीन भी उन्हें 'एशिया का हीरो' कह चुकी है। श्रीधरन का जन्म 12 जून 1932 को केरल के पलक्कड़ में हुआ था।
आपको बता दें कि केरल में विधानसभा की 140 सीटे हैं, जबकि एक अन्य सीट नामित होती है। यहां 6 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि दो मई को वोट की गिनती की जाएगी।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications