Me Too: यौन शोषण के आरोपों के बीच सिंटा ने आलोक नाथ को किया निष्कासित
नई दिल्ली। जिस तरह से बॉलीवुड अभिनेता आलोक नाथ का नाम मी टू विवाद में सामने आया है उसके बाद द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन (सिंटा) ने मंगलवार को आलोक नाथ को संस्था से अलग कर दिया है। सिंटा ने यह फैसला आलोक नाथ पर यौन रेप और यौन शोषण के आरोप लगने के बाद यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनीता नंदा ने आलोक नाथ पर उनके साथ यौन शोषण और रेप का आरोप लगाया था।

ट्विटर पर किया एलान
ट्विटर के माध्यम से सिंटा ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि जिस तरह से तमाम यौन शोषण के आलोक नाथ पर आरोप ललगे हैं उसे देखते हुए एग्जेक्युटिव कमेटी ने उन्हें संगठन से निष्कासित करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि आलोकनाथ को फिल्म जगत में संस्कारी बाबू के नाम से भी जाना जाता है। जिस तरह के रोल वह करते हैं उसे देखते हुए उनकी छवि एक संस्कारी बाबू के रूप में स्थापित हुई है और लोग उन्हें बाबूजी कहते हैं। लेकिन उनपर यौन शोषण के आरोपों के बाद वह लगातार विवादों में घिरे हैं।

कई महिलाओं ने लगाया आरोप
तमाम अदाकाराओं ने जिन्होंने आलोकनाथ के साथ काम किया है ने इस बात का खुलासा किया है कि आलोकनाथ का महिलाओं के साथ व्यवहार सही नहीं है। जिन महिलाओं ने यह आरोप लगाया है उनमे हिमानी शिवपुरी, दीपिका अमीन, संध्या मृदुल, भी शामिल हैं। इन तमाम अभिनेत्रियों ने विनीता नंदा के आरोपों का समर्थन किया है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में बॉलीवुड में मी टू को लेकर बहस चल रही है। इसकी चपेट में नाना पटेकर से लेकर साजिद खान, कैलाश खेर, चेतन भगत, रजत कपूर, विकास बहल तक आ चुके हैं। उन तमाम लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगा है।

तनुश्री दत्ता से शुरू हुआ विवाद
मी टू विवाद की शुरुआत फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता से हुई थी, जब उन्होंने दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वर्ष 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ यौन शोषण किया था। उन्होंने कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, डायरेक्र राकेश सारंग, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी के खिलाफ भी यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस पूरे विवाद के बाद अलग-अलग वर्ग से जुड़ी महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलकर बात करनी शुरू कर दी थी।
इसे भी पढ़ें- पं. नेहरू का कहना था- आज का बचपन जैसा होगा, कल की जवानी वैसी ही होगी, पढ़ें दिल छू लेने वाली कहानी
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications