क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

भीषण गर्मी से हैं परेशान तो आपको राहत दे सकती है ये खबर

मौसम विभाग की मानें तो अगले एक-दो दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट संभव है। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि तापमान में गिरावट का असर गर्म हवाओं पर होगा।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान से उत्तर भारत ही नहीं देश के ज्यादातर हिस्से प्रभावित हैं। तेजी से चलने वाली गर्म हवाओं ने जहां लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं तेज धूप की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुहाल होता जा रहा है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत की खबर आई है।

भीषण गर्मी से हैं परेशान तो आपको राहत दे सकती है ये खबर

तापमान दो से चार डिग्री की गिरावट संभव: मौसम विभाग

मौसम विभाग की मानें तो अगले एक-दो दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट संभव है। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि तापमान में गिरावट का असर गर्म हवाओं पर होगा। गर्म हवाओं की तीव्रता में कमी आएगी, जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। मौसम विज्ञानी चरण सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में देशभर में तापमान में गिरावट नजर आएगी। पश्चिमी हवाओं की वजह से तेज गर्मी से थोड़ी राहत लोगों को मिलेगी।

मौसम विज्ञानी चरण सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में आंशिक तौर पर आसमान में बादल नजर आ सकते हैं। साथ ही शाम के समय दक्षिण पूर्व की ओर से आने वाली हवाएं पूरे दिल्ली-एनसीआर को गर्मी थोड़ी राहत देंगी। बता दें कि अप्रैल और जून में पूरे भारत में गर्म हवाएं और लू का असर नजर आता है। मॉनसून आने से पहले भीषण गर्मी से लोग खासे प्रभावित होते हैं। हालांकि मॉनसून की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलती है।

<strong>इसे भी पढ़ें:- गर्मी का कहर, दिल्ली में टूट गया सात साल का रिकॉर्ड</strong>इसे भी पढ़ें:- गर्मी का कहर, दिल्ली में टूट गया सात साल का रिकॉर्ड

Comments
English summary
MeT forecasts drop in temperature in coming days.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X