देश के इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, गिर सकते हैं ओले, रहें सावधान, IMD ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। मौसम में लगातार बदलाव जारी है, मार्च के महीने ने अपना आधा पड़ाव पार कर लिया है लेकिन ठंड है कि जाने का नाम ही नहीं ले रही हैं, देश के कुछ राज्यों में बारिश की वजह से अभी भी सर्दी बनी हुई हैं, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्काईमेट के मुताबिक हरियाणा और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है।

स्काईमेट ने दी चेतावनी

स्काईमेट ने दी चेतावनी

स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान देश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क होगा लेकिन असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है, तो वहीं मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में भी 17 मार्च की दोपहर से बारिश होने की आंशका हौ और इसी दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बारिश हो सकती हो, यही नहीं इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

19 और 20 मार्च को कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है...

19 और 20 मार्च को कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है...

जबकि मौसम विभाग के मुताबिक 19 और 20 मार्च को कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और 18 मार्च को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

यूपी के इन शहरों में तेज बारिश की आशंका

यूपी के इन शहरों में तेज बारिश की आशंका

यूपी के मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, बरैली, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपूर, फैजाबाद, रायबरैली, गोरखपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में तेज बारिश की आशंका है तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मौसम करवट ले सकता है। यहां बारिश तो चली आ रही थी लेकिन अब बर्फबारी भी बढ़ सकती है।

आज तेज बारिश होने की संभावना

आज तेज बारिश होने की संभावना

विभाग ने जयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ ओलावृष्टि का अनुमान जताया है, कहा जा रहा है पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के पश्चिम और पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती तंत्र बनने से ओले गिरने के साथ-साथ बारिश होने के आसार हैं तो वहीं बिहार , झारखंड, छत्तीसगढ़ (छत्तीसगढ़), पश्चिम बंगाल , सिक्किम , ओडिशा , असम , मेघालय , अरुणांचल प्रदेश , मणिपुर सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आज तेज बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+