'मर्सल' फिल्म के इस सीन पर मचा विवाद, GST पर चोट कर रहे हैं फिल्म के हीरो

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार विजय की हाल ही में रिलीज फिल्म 'मर्सल' पर विवाद काफी बढ़ गया है। फिल्म के एक सीन को जहां बीजेपी नेताओं ने हटाने की मांग की है, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के लोग विजय को इसके लिए बधाई दे रहे हैं। इस फिल्म के जिस डायलॉग पर विवाद गर्माता जा रहा है उसकी एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल भी हो गई है। इस क्लिप को पांच हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट और सात हजार से ऊपर लोग लाइक कर चुके हैं।

Mersal

इस क्लिप में 'मर्सल' के हीरो विजय केंद्र सरकार के जीएसटी पर हमला बोल रहे हैं। वो कहते हैं, 'सिंगापुर में 7 प्रतिशत जीएसटी है और फिर भी वहां मेडिकल सुविधाएं फ्री हैं। भारत में लोग 28 प्रतिशत जीएसटी दे रहे हैं, दवाईयों पर 12 प्रतिशत दे रहे हैं तब भी मेडिकल सुविधाए मुफ्त नहीं हैं। क्यों? एल्कोहल पर कोई जीएसटी नहीं है।' फिल्म गोरखपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण हुई बच्चों के मौत पर भी वार करती है। इसी सीन को लेकर भाजपा में हलचल है और वो इसे हटाने की मांग कर रही है।

फिल्म पर पार्टियों की राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी के सीन हटाने की मांग पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि सिनेमा तमिल संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है।

जहां पार्टियां अपनी राजनीति में व्यस्त हैं वहीं फिल्म इंडस्ट्री मर्सल की तारीफ करते नहीं थक रही है। मेगास्टार रजनीकांत ने भी 'मर्सल' की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। रजनीकांत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'महत्वपूर्ण विषय पर बात की गई है। बहुत अच्छे। मर्सल की टीम को बधाई।'

फिल्म पर विवाद बढ़ता देख फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने कहा है कि वो फिल्म से इस डायलॉग को हटा देंगे। इतने विवाद के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मात्र तीन दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें: पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने खुद को बताया भगवान, भड़क उठे लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+