Merry Christmas 2019: सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के साथ ऐसे मनाई क्रिसमस पार्टी
मुंबई। आज दुनिया के विभिन्न देशों में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरा बॉलीवुड भी पार्टी में मूड नजर आ रहा है। अभिनेत्री सारा अली खान भी भाई इब्राहिम अली खान के साथ क्रिसमस की पार्टी में दिखाई दीं। जिसका आयोजन उनके पिता सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने किया था। मंगलवार रात को हुई इस पार्टी में अन्य सितारे भी नजर आए।

सफेद रंग की ड्रेस में दिखीं सारा
सारा ने क्रिसमस की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वह सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं उनके भाई इब्राहिम भी पोज दे रहे हैं। इब्राहिम ने ग्रे कलर का स्वेटर पहना है। इस पार्टी की तस्वीरें इब्राहिम ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सारा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसके कैप्शन में लिखा है, 'रेंडियर की नाक लाल हो चुकी है, व्हाइट स्नोफ्लेक, वर्जिन एगनॉग और क्रिसमस केक भी तैयार है। अब बारी आती है पार्टी शुरू करने की। आज की शाम क्रिसमस की है।'
कूली नंबर 1 के रीमेक में दिखेंगी सारा
हाल ही में दोनों बहन-भाई ने एक फोटोशूट भी कराया था, जो कि मैग्जीन के लिए था। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा की कई फिल्में आने वाली हैं। इनमें कूली नंबर 1 फिल्म का रीमेक भी है, जिसमें वो अभिनेता वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह फिल्म लव आजकल के रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं। इसमें सारा के साथ कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे।

सैफ और अमृता की बेटी हैं सारा
बता दें सारा अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह उसी साल रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ भी दिखीं।












Click it and Unblock the Notifications