अप्रैल में ही धधक रही है दिल्ली, पारा 40 डिग्री के पार
दिल्लावालों की आज हॉट मार्निंग हुई, यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली| अभी तो अप्रैल का महीना शुरू ही हुआ है लेकिन दिल्लीवासियों के लिए गर्मी अभी से ही मुसीबत बन गई है। लोगों का अभी से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। आपको जानकर हैरत होगी आज दिल्ली का पारा 40 के पार पहुंच गया है।

दिल्लावालों की आज हॉट मार्निंग हुई, यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी दिल्ली का यही हाल था। लोगों को चिंता इस बात की है कि अभी हाल ये है तो आने वाले दिनों में क्या होगा। ये हाल केवल दिल्ली का ही नहीं बल्कि दिल्ली के आस-पास का भी है।
खास बातें
- मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी।
- देश के उत्तरी, पश्चिमी व मध्य हिस्से में कई स्थानों पर इस महीने में ही पारा 40 डिग्री के पार रहेगा।
- सामान्य से ज्यादा तापमान होने पर गर्म हवाओं और लू चलने का अनुमान है।
- जिन इलाकों में गर्मी का असर दिखेगा उनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना शामिल हैं।
- लू चलने वाले इलाकों में महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ का क्षेत्र शामिल है।
- इसलिए अभी से लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है वरना लेने के देने पड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications